कॉक्रोच जनता पार्टी (सीजेपी) प्रवक्ता सौरभ दास और सह-संयोजक आशुतोष रांका निशु आजाद मामले में अपने अन्य साथियों के साथ पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पहुंच गए हैं।
जंतर-मंतर पर CJP के विरोध-प्रदर्शन के दौरान CJP कार्यकर्ता निशु आज़ाद के पिता पर हमले को लेकर एक पॉडकास्ट के दौरान किए दावे पर स्वतंत्र भारद्वाज ने कहा, “लोग जिसे हमला कह रहे हैं, वह असल में आत्मरक्षा था। अगर मैंने आत्मरक्षा में ऐसा नहीं किया होता, तो भीड़ मुझे पीट-पीटकर मार सकती थी या मेरी हत्या हो सकती थी।
मुझे 10-15 लोगों ने घेर लिया था। जब मैंने आत्मरक्षा में कदम उठाया, तो उनके सिर पर चोट लग गई। दिल्ली पुलिस की मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई थ। अभी भी जांच चल रही है और मैं पूरा सहयोग कर रहा हूं। राहुल गांधी और अन्य लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा पॉडकास्ट क्लिप नकली है। जो लोग कह रहे हैं कि मुझे कपिल मिश्रा के प्रभाव के कारण छोड़ा गया, उनसे मैं कहना चाहता हूं कि कपिल मिश्रा और चिराग पासवान मेरे भाइयों की तरह हैं।