पटना। बिहार की राजधानी पटना में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बेहद हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा है। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस्कॉन मंदिर पहुंचकर भगवान श्री राधा-कृष्ण और लड्डू गोपाल की विशेष पूजा-अर्चना की और महाआरती उतारी। उन्होंने प्रदेश की सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

इस विशेष अवसर पर पटना के प्रसिद्ध इस्कॉन मंदिरमें भव्य और दिव्य आयोजन किया गया, जहां राज्य के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन ने शिरकत कर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की।शुक्रवार को जन्माष्टमी महोत्सव के उद्घाटन समारोह में पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पूरी तरह कृष्ण भक्ति के रंग में रंगे नजर आए। उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में भगवान श्री राधा-कृष्ण और लड्डू गोपाल की विशेष पूजा-अर्चना की और श्रद्धापूर्वक महाआरती उतारी।
सीएम ने इस मौके पर भगवान से समस्त बिहारवासियों की सुख, शांति, समृद्धि और प्रगति की कामना की। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस्कॉन मंदिर पहुंचकर भगवान श्री राधा-कृष्ण और लड्डू गोपाल की विशेष पूजा-अर्चना की और महाआरती उतारी। उन्होंने प्रदेश की सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।