उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कलेक्ट्रेट स्थित अवैध मस्जिद को बुलडोज़र से ध्वस्त कर दिया गया है. ये मस्जिद कलेक्ट्रेट परिसर में अंदर बनी थी, जिससे यहां की सुरक्षा को खतरा हो सकता था.यूपी में सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में 70 साल पुरानी मस्जिद ढहाई गई । शनिवार तड़के 4 बजे से 6 बुलडोजर मस्जिद को तोड़ने में जुटे हैं। एहतियात के तौर पर 5 कंपनी PAC, RAF और पुलिस के 200 जवान तैनात हैं। पुलिस किसी को मस्जिद के पास जाने नहीं दे रही हैं।
मुस्लिम पक्ष की अपील ख़ारिज होने के बाद शुक्रवार को प्रशासन के द्वारा ये एक्शन लिया गया है. इस दौरान मौके पर एसडीएम और सिटी मजिस्ट्रेट के साथ भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई, जिसके बाद मस्जिद को बुलडोजर ध्वस्त कर दिया गया. कलेक्ट्रेट में स्थित मस्जिद को हटाने की ये कार्रवाई जिला अदालत के आदेश पर की गई है.

इस दौरान एहतियात के तौर पर कलेक्ट्रेट परिसर के गेट को बंद कर दिया गया था, ताकि बाहर से कोई असामाजिक तत्व न आ सके. जिसके बाद मस्जिद को ध्वस्त कर दिया है. दरअसल ये पूरा मामला तब सुर्खियों में आया था जब बजरंग दल नेता विकास त्यागी ने शिकायत में की कि इस मस्जिद का निर्माण अति संवेदनशील और गोपनीय कार्यों वाले जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में अवैध रूप से किया गया है.
इस मस्जिद में एक डाकघर का संचालन होने के साथ-साथ बाहरी लोगों को कमरे किराए पर दिए गए थे और उनका किराया मस्जिद कमेटी द्वारा वसूला जा रहा था. बाहरी लोगों के दिन-रात बेरोक-टोक आवागमन से जिलाधिकारी कार्यालय की सुरक्षा और गोपनीयता पर भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया था.मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने 24 मार्च 2025 को नगर मजिस्ट्रेट न्यायालय में पीपी एक्ट के तहत वाद दायर किया था.