अहरौरा के भगौतीदेई क्षेत्र स्थित एक क्रशर प्लांट में शनिवार की दोपहर अचानक डग धंसने से चार श्रमिकों के मलबे में दबने की घटना सामने आई है। पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर श्रमिकों को बाहर निकाला गया लेकिन कोई भी जिंंदा नहीं बच सका।दोपहर में क्रशर प्लांट पर काम चल रहा था। इसी दौरान निर्माणाधीन डग में कार्य करते समय गिर गया। जिसमें चारों मजदूर दब गए।

प्लांट संचालक पिंटू सिंह पिकअप से मलबे में दबे हुए चारों श्रमिकों को बाहर निकाल इलाज के लिए अन्यत्र इलाज के लिए लेकर चला गया। जहां चारों श्रमिकों की मौत हो गई। एसडीएम चुनार अनेग सिंह, तहसीलदार इवेंद्र कुमार और क्षेत्राधिकारी मो फहीम और थानाध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
अहरौरा के भगौतीदेई स्थित एक क्रशर प्लांट में शनिवार की दोपहर ब्लास्टिंग के दौरान डग धंसने से चार श्रमिक मलबे में दब गए। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर श्रमिकों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया गया तो मौके पर काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल बना रहा। हालांकि बाद में सभी को मृत घोषित कर दिया गया।