सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद ढहाए जाने के बाद नीचे कुआं मिला है। यह 20 फीट गहरा और डेढ़ मीटर चौड़ा है। कुआं स्लैब
से ढंका था। प्रशासन ने कटर से पत्थर कटवाया तो कुआं दिखाई दिया। पुलिस ने इसे लोहे की चादर से ढंक दिया है, ताकि मलबा अंदर न जा सके हिन्दू पक्ष इसे प्राचीन पूज्य स्थल से जोड़ रहा है,वहीं मुस्लिम पक्ष इसे वजू के लिए सामान्य बता रहा है. ASI इसकी जांच करेगा.
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद पर हुई कार्रवाई के 24 घंटे बाद रविवार (6 सितंबर) को मलबा हटाने के दौरान मस्जिद के नीचे एक पुराना कुआं मिलने का मामला सामने आया है. जिसकी चारों तरफ चर्चा हो रही है. कुएं की गहराई करीब 20 से 25 फीट बताई जा रही है. मौके पर एक भारी स्लैब मिला, जिसे पोकलैंड से नहीं हटाया जा सका. बाद में कटर से स्लैब को काटकर हटाया गया, जिसके नीचे कुआं दिखाई दिया.
मस्जिद मामले के शिकायतकर्ता और बजरंग दल के पूर्व प्रांत संयोजक विकास त्यागी ने कुआं मिलने को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि उन्हें पहले से आशंका थी कि मस्जिद के आस पास कोई पूज्य स्थल हो सकता है, जो अब कुआं मिलने के बाद और मजबूत हुई है.कुआं मिलने की सूचना के बाद अधिकारियों ने मौके की स्थिति का जायजा लिया. प्रशासन का कहना है कि कुआं कितना पुराना है और इसका वास्तविक इतिहास क्या है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा.