DMRC का अल्टीमेटम गुरुग्राम समेत NCR के स्टेशनों पर निगरानी बढ़ाई, पकड़े जाने पर होगी कार्यवाही । गुरुग्राम को समयपुर बादली से जोड़ने वाली दिल्ली मेट्रो की यलो लाइन के स्टेशनों पर हाल ही में कुछ इंफ्लुएंसर द्वारा मेट्रो के शीशों पर मोबाइल चिपकाकर वीडियो शूट करने के मामलों पर दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने सख्त एडवाइजरी जारी की है।
पिछले कुछ दिनों से इंस्टाग्राम पर एक नया रील्स चैलेंज ट्रेंड कर रहा है। इसमें इन्फ्लुएंसर ट्रेन के रुकने पर उसके बाहरी या अंदरूनी शीशे पर सक्शन कप या टेप की मदद से अपना महंगा स्मार्टफोन चिपका देते हैं। जैसे ही मेट्रो स्टेशन से रवाना होती है, फोन वहीं चिपका रहता है और प्लेटफॉर्म तथा सुरंग का एक घूमता हुआ सिनेमाई शॉट रिकॉर्ड होता है।

इस दौरान क्रिएटर प्लेटफॉर्म पर दौड़ते हुए या डांस करते हुए रील को फिल्माते हैं। यलो लाइन के कुछ स्टेशनों पर इस तरह के मामले अधिक सामने आए हैं। DMRC का अल्टीमेटम ऐसी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।