बरेली जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण जिला प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर सोमवार को कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। मौसम विभाग ने सोमवार को बारिश होने की संभावना जताई है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) डॉ. विनीता की ओर से रविवार शाम छुट्टी का आदेश जारी किया गया। बीएसए ने इस संबंध में जिले के समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं।बीएसए की ओर से जारी आदेश के अनुसार, यह अवकाश जनपद के समस्त बोर्डों के स्कूलों पर समान रूप से लागू होगा।