सत्य निकेतन इमारत हादसे में सात लोगों की मौत के बाद राहुल गांधी ने सरकार पर जवाबदेही से बचने का आरोप लगाया। उन्होंने पीएम मोदी पर सवाल पूछने वालों को अपमानजनक लेबल देने का आरोप भी लगाया।
दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने से सात लोगों की मौत के एक दिन बाद कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र और दिल्ली सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि हादसों से पहले रोकथाम के ठोस कदम नहीं उठाए जाते और घटना के बाद जिम्मेदारी कुछ छोटे अधिकारियों पर डाल दी जाती है।

राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में कोई जवाबदेही नहीं है का जिक्र किया और ‘TINA’ हैशटैग का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि सरकार हर बार एक जैसा रवैया अपनाती है और हादसे के बाद जिम्मेदारी तय करने के बजाय कुछ निचले स्तर के अधिकारियों पर कार्रवाई कर मामला सीमित रह जाता है।
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि जब कोई सरकार से जवाबदेही मांगता है तो प्रधानमंत्री की ओर से उसे ‘दिमागी नक्सल’ और ‘नाराज फूफा’ जैसे लेबल दिए जाते हैं। उनके मुताबिक, ऐसे शब्दों का इस्तेमाल सवाल उठाने वालों को शर्मिंदा, बदनाम और चुप कराने के लिए किया जाता है।राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि जो लोग सरकार से सवाल करते हैं, उन्हें ‘दिमागी नक्सल’ और ‘नाराज फूफा’ जैसे अपमानजनक लेबल दिए जाते हैं।