आईआरसीटीसी होटल मामले मे लालू-राबड़ी और तेजस्वी पर आरोप तय , दिल्ली कोर्ट ने टेंडर में हेरफेर पर कही बड़ी बात आईआरसीटीसी होटल मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की अदालत ने लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, लारा प्रोजेक्ट्स समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया। कोर्ट ने लालू पर पद के दुरुपयोग का गहरा संदेह जताया।
9 आरोपियों में लालू यादव, तेजस्वी, राबड़ी देवी के नाम हैं. इस मामले में सरला गुप्ता, लारा प्रोजेक्ट्स और सुजाता होटल्स समेत अन्य आरोपी भी शामिल हैं.
IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू परिवार को बड़ा झटका लगा है. आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव, बेटे तेजस्वी यादव और पत्नी राबड़ी देवी सहित 9 आरोपियों के खिलाफ गुरुवार को राउज एवेन्यू कोर्ट ने आरोप तय किए.
इस मामले में सरला गुप्ता, लारा प्रोजेक्ट्स और सुजाता होटल्स समेत अन्य आरोपी भी शामिल हैं. कोर्ट ने IRCTC होटल टेंडर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोप तय किए. राउज एवेन्यू कोर्ट ने मामले को आगे की सुनवाई के लिए 3 अक्टूबर को लिस्ट किया. वहीं कोर्ट ने इस मामले में 7 आरोपियों को आरोप मुक्त कर दिया.
कोर्ट ने माना ऐसा नहीं लगता है कि लालू यादव के खिलाफ जांच राजनीति से प्रभावित थी. कोर्ट ने कहा लारा प्रोजेक्ट को जिस तरफ फायदा पहुंचा वह लालू यादव की भूमिका पर संदेह पैदा करता है.