ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने शुक्रवार को अमेरिका और इजरायल को सीधा संदेश देते हुए कहा कि ईरान “धौंस” व “अहंकार” के सामने नहीं झुकेगा और अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए मजबूती से खड़ा रहेगा।
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने अमेरिका और इजरायल को सीधा संदेश देते हुए कहा कि ईरान “धौंस” व “अहंकार” के सामने नहीं झुकेगा और अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए मजबूती से खड़ा रहेगा।पेजेश्कियान ने खाड़ी क्षेत्र के लिए ईरान के नजरिये को सामने रखा।
उन्होंने शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व के लिए अपनी प्रतिबद्धता पर जोर दिया और ईरानी समाज में फूट के बीज बोने की कोशिश करने वाली विदेशी ताकतों को हराने का संकल्प लिया।
उन्होंने कहा हम जुल्म के आगे नहीं झुकेंगे। ईरान, इजरायल व अमेरिका का डटकर सामना कर रहा है क्योंकि हम धौंस में नहीं आएंगे। अगर वे हम पर दबाव डालेंगे, तो हम भी उन्हें करारा जवाब देंगे।”उन्होंने कहा, “उन्हें अस्पतालों, बुनियादी ढांचे और लोगों की आजीविका को निशाना बनाने के बजाय हमारे सैनिकों से लड़ना चाहिए।