आम आदमी पार्टी और गोवा फॉरवर्ड पार्टी ने गोवा विधानसभा चुनावों के लिए हाथ मिलाया है। अरविंद केजरीवाल ने “गोवा फर्स्ट” नाम के एक नए गठबंधन का ऐलान किया है। गोवा में आम आदमी पार्टी और गोवा फॉरवर्ड पार्टी के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस गठबंधन का ऐलान किया। केजरीवाल ने बताया कि गठबंधन का नाम ‘गोवा फर्स्ट’ रखा गया है।
केजरीवाल ने कहा कि इस गठबंधन का मकसद वोटरों को बीजेपी और कांग्रेस के अलावा एक विकल्प देना है। उन्होंने दोनों पार्टियों पर आरोप लगाया कि वे चुनावों के दौरान तो लड़ती हैं, लेकिन सरकार बनाने के लिए बंद कमरों में मिलकर काम करती हैं। केजरीवाल ने कहा, “गोवा फॉरवर्ड पार्टी और आम आदमी पार्टी ने मिलकर ‘गोवा फर्स्ट’ बनाया है।
केजरीवाल ने कहा कि यह गठबंधन इसलिए ज़रूरी हो गया क्योंकि गोवा के लोग सालों से राजनीतिक हालात देख रहे हैं और उन्हें एहसास हुआ है कि उनके पास कोई असली विकल्प नहीं था। उन्हें या तो कांग्रेस को वोट देना पड़ा या बीजेपी को, जबकि इन दोनों पार्टियों के बीच एक तरह की मिलीभगत रही है। लोग एक विकल्प चाहते हैं। जो लोग बीजेपी और कांग्रेस को वोट नहीं देना चाहते वे इस गठबंधन को वोट दे सकते हैं।