दिल्ली एनसीआर में हापुड़ भी गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, बागपत जैसे जिलों की तरह हाउसिंग सोसायटी और कमर्शियल परियोजनाओं का नया हब बनता जा रहा है. हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण नई टाउनशिप बना रहा है.
नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली में मकानों-फ्लैट की ऊंची कीमतों से परेशान हैं तो एनसीआर के अन्य जिलों में आपके लिए कई बड़ी आवासीय परियोजनाएं शुरू हो रही हैं. नोएडा, बुलंदशहर से सटे हापुड़ में ऐसे ही एक नए शहर का खाका खींचा जा रहा है. हापुड़ में 100 एकड़ में न्यू सिटी बनाने की आवास विकास परिषद तैयारी कर रहा है. इसके लिए 22 गांवों की जमीन खरीदने की तैयारी है.
हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण शहर में हाईटेक टाउनशिप बसाने की योजना पर काम कर रही है. 100 एकड़ की नई टाउनशिप में हापुड़ और पिलखुवा क्षेत्र के 22 गांवों से भूमि अधिग्रहण की तैयारी है. हापुड़ की दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और नेशनल हाईवे-9 से सीधी कनेक्टिविटी से हापुड़ में आवासीय और व्यावसायिक प्लॉटों की बढ़ती मांग को ये प्रोजेक्ट पूरा करेगा.
विकास प्राधिकरण ने सीधे किसानों से जमीन खरीदने का प्लान बनाया है. हापुड़, पिलखुवा और आसपास के 22 गांवों को इस आवासीय योजना के पहले चरण में शामिल किया जाएगा. किसानों को आपसी सहमति से यूपी सरकार के तय सर्किल रेट के आधार पर मुआवजा दिया जाएगा, ताकि अधिग्रहण तेजी हो सके