बीकानेर नगर निगम चुनाव के अब तक सामने आए नतीजों में कांग्रेस ने बढ़त बनाते हुए 42 वार्डों में जीत दर्ज की है। जबकि भाजपा के खाते में 27 वार्ड आए हैं। वहीं 10 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे हैं। वार्ड 23 में एक सीट पर रालोपा की सरोज ने जीता । बीकानेर के बीकानेर नगर निगम में नगर निकाय चुनाव के नतीजे आज घोषित किए जा रहे हैं। बीकानेर नगर निगम में कुल 80 वार्ड हैं।

बीकानेर नगर निगम की वार्ड संंख्या 21 में रिजवान खान, वार्ड संख्या 22 में प्रतीक स्वामी, वार्ड संंख्या 23 में मुकेश, वार्ड संख्या 24 में गौरीशंकर, वार्ड संख्या 69 में लीला गहलोत ने जीत दर्ज की है।
बीकानेर नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 42 वार्डों में जीत दर्ज की. BJP को 27 सीटों पर जीत मिली, जबकि 10 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे. एक सीट अन्य के खाते में गई. 80 वार्डों के अंतिम नतीजों में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी. कांग्रेस ने BJP से 15 सीटें ज्यादा जीतीं. वहीं निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हुए 10 वार्डों में जीत हासिल की|