उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले की डुमरियागंज तहसील के पिपरा रामलाल गाँव में अवैध रूप से बने मदरसे पर चला प्रशासन का बुलडोजर |सरकारी जमीन पर बना अवैध मदरसा बुलडोजर से गिराया गया , सपा नेताओं से भी हुई नोकझोंक मदरसे को ध्वस्त किए जाने के दौरान मौके पर पहुंचे सपा नेताओं और पुलिस के बीच हुई नोकझोंक। भारी पुलिस बल तैनात
स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पिपरा रामलाल गाँव में मंगलवार सुबह प्रशासन ने अवैध निर्माण के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जिला प्रशासन और राजस्व विभाग की टीम ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में गाँव में कथित रूप से अवैध तरीके से निर्मित एक मदरसे को बुलडोजर चलाकर पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया है।
सुबह-सुबह शुरू हुई डिमोलिशन की कार्रवाईप्राप्त जानकारी के अनुसार, कानून-व्यवस्था की स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए प्रशासन ने मंगलवार तड़के ही पिपरा रामलाल गाँव को छावनी में तब्दील कर दिया था। स्थानीय पुलिस के साथ-साथ अतिरिक्त सुरक्षा बलों ने मौके पर मोर्चा संभाला। इसके तुरंत बाद प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश पर बुलडोजर ने अवैध रूप से चिन्हित की गई मदरसे की इमारत को ढहाना शुरू किया।
इस कार्रवाई की भनक लगते ही समाजवादी पार्टी के स्थानीय नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। सपा नेताओं ने इस ध्वस्तीकरण का कड़ा विरोध किया और इसे एकतरफा कार्रवाई बताया। कार्रवाई रोकने की मांग को लेकर सपा नेताओं और मौके पर तैनात प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिस अधिकारियों के बीच काफी देर तक तीखी नोकझोंक और तीखी बहस हुई।
प्रशाशन के अनुसार रामलाल गाँव में यह मदरसा सरकारी भूमि पर बिना किसी वैध अनुमति के बनाया गया था। उन्होंने साफ किया, “संबंधित पक्ष को पहले ही नियमानुसार नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने का समय दिया गया था। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने और अवैध निर्माण की पुष्टि होने के बाद ही आज सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराने की यह विधिक कार्रवाई की गई है।
फिलहाल सुरक्षा के लिहाज से पिपरा रामलाल गाँव और आसपास के इलाकों में पुलिस बल मुस्तैद है। अधिकारियों के मुताबिक स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण और नियंत्रण में है।