यूपी चुनाव से पहले मोदी मंत्रिमंडल में होगा बड़ा फेरबदल पिछले चार महीने में कम हो चुके पांच मंत्री पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी औसामाजिक न्याय मंत्री बीएल वर्मा का राज्यसभा कार्यकाल समाप्त होने के बाद मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है।

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी और सामाजिक न्याय व आधिकारिता मंत्री बीएल वर्मा को राज्यसभा का टिकट नहीं मिलने के बाद मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्या एक बार फिर तेज हो गई है। दोनों राज्यसभा का कार्यकाल का 25 नवंबर को समाप्त हो रहा है, उसके बाद वे मंत्रिमंडल में नहीं रह पाएंगे।
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी को भी उप्र का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। उसी वक्त से मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें तेज हो गईं थी। लेकिन अकाली दल से संभावित गठबंधन को देखते हुए इसे टाल दिया था। मंत्रिमंडल में उन्हें भी जगह दिया जाएगा। अकाली दल के साथ गठबंधन की घोषणा जल्द हो सकती है, घोषणा होने के बाद मंत्रिमंडल विस्तार कभी भी किया जा सकता है।