IMD का नया अलर्ट ,देश के मौसम में बड़ा बदलाव, कल बर्फबारी, ठंड और बारिश! IMD ने देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के चलते ठंड बढ़ रही है. देश में मौसम का मिजाज बदलने लगा है.

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के चलते ठंड बढ़ रही है और इसका असर दिल्ली-NCR से लेकर उत्तर प्रदेश तक महसूस किया जा रहा है. सुबह और शाम के मौसम में बदलाव नजर आने लगा है. कल भी दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी रहेगा.
दिल्ली-NCR की हवा लगातार खराब होती जा रही !दिल्ली और एनसीआर में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है. IMD के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में दिन के समय गर्मी का एहसास बना रहेगा, वहीं रातों में हल्की ठंड दस्तक देगी, 18 और 19 अक्टूबर को भी आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा और तापमान 32 डिग्री से 20 डिग्री तक रहेगा.
20 अक्टूबर से रात का तापमान एक डिग्री और गिरकर 19 डिग्री हो जाएगा. वहीं, 21 और 22 अक्टूबर को दिन का तापमान एक डिग्री बढ़कर 33 डिग्री तक पहुंच सकता है.मौसम के इस बदलाव का असर हवा की गुणवत्ता पर साफ तौर पर देखा जा रहा है. वातावरण में हल्की ठंड बढ़ने और हवा की गति धीमी होने के कारण धूल और प्रदूषण के कण जम रहे हैं, जिससे दिल्ली,एनसीआर की हवा लगातार खराब होती जा रही है.