भारतीय नौसेना की बढ़ी ताकत, अत्याधुनिक गश्ती पोत ‘श्रेयस’ लॉन्च!
कोलकाता में जीआरएसई के राजाबगान डकयार्ड में आयोजित समारोह में भारतीय नौसेना के उप प्रमुख वाइस एडमिरल अजय कोचर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे!
भारतीय नौसेना की समुद्री निगरानी और सुरक्षा क्षमता को मजबूती देने की दिशा में कोलकाता स्थित गार्डनरीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स ने शनिवार को अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत ‘श्रेयस’ का जलावतरण किया।
यह भारतीय नौसेना के लिए जीआरएसई द्वारा निर्मित चार पोतों की शृंखला का तीसरा युद्धपोत है। रक्षा मंत्रालय के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम जीआरएसई ने रिकार्ड पांच महीने से भी कम समय में इस शृंखला के तीन पोतों का जलावतरण कर परियोजना में तेजी दिखाई है।
पोत अधिक बड़े और सक्षम हैं। समुद्री लूट और घुसपैठ करेगा नाकाम!इनमें बेहतर सहनशक्ति, मारक क्षमता और विभिन्न प्रकार के अभियानों को अंजाम देने की क्षमता होगी। युद्धपोतों का इस्तेमाल तटीय और अपतटीय परिसंपत्तियों की सुरक्षा, समुद्री निगरानी, संदिग्ध जहाजों को रोकने और उनकी तलाशी लेने, समुद्री खदानों से जुड़े अभियानों तथा विशेष अभियानों में किया जाएगा। ।इस शृंखला के पहले पोत ‘संघमित्रा’ का जलावतरण 20 मई 2026 को और दूसरे पोत ‘श्रुति’ का 11 अगस्त 2026 को हुआ था।