यूपी, राज्यसभा के आठों उम्मीदवार भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचे, ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ जोरदार स्वागतउत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा के आठों उम्मीदवार मंगलवार को प्रदेश मुख्यालय पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। इसके बाद सभी प्रत्याशी विधानसभा जाकर नामांकन दाखिल करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता भी नामांकन के दौरान मौजूद रहेंगे। मतदान 16 अक्तूबर को होगा
![]()
उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा घोषित सभी आठ उम्मीदवार मंगलवार को लखनऊ स्थित पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और भारी उत्साह के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।
भाजपा ने 2027 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए इस सूची में क्षेत्रीय और जातीय संतुलन साधने की कोशिश की है। इस टीम में 3 ओबीसी, 2 दलित, 2 ब्राह्मण और 1 राजपूत (ठाकुर) चेहरा शामिल है।
सूची में प्रियंका सिंह रावत और श्रुति गंगवार के रूप में दो महिला उम्मीदवारों को जगह दी गई !इस बार केंद्रीय मंत्रियों जैसे हरदीप सिंह पुरी और बीएल वर्मा का पत्ता सूची से साफ कर दिया गया है।
उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए मतदान 16 अक्टूबर 2026 को होने जा रहा है!