पूर्वी प्रशांत महासागर में सक्रिय बेहद खतरनाक ‘हरिकेन पोलो’ (Hurricane Polo) को लेकर है। यह तूफान हाल ही में तेजी से मजबूत होकर एक विनाशकारी कैटेगरी 5 का हरिकेन बन गया था, हालांकि वर्तमान में यह कमजोर होकर कैटेगरी 4 पर आ गया है।
हरिकेन पोलो यह इस समय प्रशांत महासागर में मेक्सिको के तट और बाहा पेनिनसुला के पास सक्रिय है।भारत में चक्रवात ‘अर्नब’ का असर बंगाल की खाड़ी में बने गहरे दबाव ने कल रात आंध्र प्रदेश के कलिंगपट्टनम तट को पार कर लिया है।इसके प्रभाव से आज तेलंगाना, छत्तीसगढ़, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में मौसम विभाग (IMD) ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है!
हरिकेन पोलो मेक्सिको पर है, ज्यादा खतरा ! यह तूफान मेक्सिको के प्रशांत तटीय क्षेत्र और बाहा पेनिनसुला की ओर बढ़ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस तूफान ने इतिहास में सबसे तेजी से बढ़ने वाले तूफानों में अपना नाम दर्ज कराया है।
यह सिर्फ 24 से 39 घंटों के भीतर एक साधारण चक्रवात से बदलकर 180मील प्रति घंटे लगभग 290 किमी/घंटा की हवाओं वाला खतरनाक कैटेगरी 5 हरिकेन बन गया था। समुद्र में ऊंची और जानलेवा लहरें उठ रही हैं, इसलिए लोगों को समुद्र तटों से दूर रहने की सख्त सलाह दी गई है।