सीएम योगी का पुलिसकर्मियों को तोहफा, मोटरसाइकिल-वर्दी भत्ते में की बढ़ोतरीमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिसकर्मियों का मोटरसाइकिल भत्ता 700 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये प्रतिमाह करने की घोषणा की।

उन्होंने वर्ष 2017 से पहले के दौर का जिक्र करते हुए अपराधियों के खुलेआम घूमने का आरोप लगाया।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिसकर्मियों के भत्तों में बड़ी बढ़ोतरी की है।
फील्ड ड्यूटी पर तैनात दरोगा और इंस्पेक्टरों का मोटरसाइकिल भत्ता 700 से बढ़ाकर 1,000 रुपये, पीपीएस अधिकारियों का वर्दी भत्ता 6,400 से बढ़ाकर 15,000 रुपये, और मोबाइल/सिम भत्ता 2,000 से बढ़ाकर 2,500 रुपये कर दिया गया है।
मोटरसाइकिल भत्ता: उपनिरीक्षक (दरोगा) और निरीक्षक स्तर के पुलिसकर्मियों के लिए 700 रुपये से बढ़ाकर 1,000 रुपये प्रतिमाह किया गया।वर्दी भत्ता (PPS कैडर), पीपीएस अधिकारियों का वर्दी भत्ता 6,400 रुपये से बढ़ाकर 15,000 रुपये कर दिया गया।
सिम/मोबाइल भत्ता: फील्ड ड्यूटी पर तैनात आरक्षियों और मुख्य आरक्षियों का भत्ता 2,000 रुपये से बढ़ाकर 2,500 रुपये प्रतिमाह किया गया।
अकोमोडेशन अलाउंस: बैरक में रहने वाले आरक्षियों के पुलिस अकोमोडेशन अलाउंस में 25 प्रतिशत की वृद्धि की गई है।राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और आहार के लिए बजट में 10 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
–