प्रधानमंत्री मोदी से मिले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ,उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के लिए दिल्ली पहुंचे। उनका यह दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। इसी के चलते राजधानी में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की मुलाकात को आगामी चुनाव की तैयारियों और पार्टी की रणनीति के संदर्भ में देखा जा रहा है।
उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सियासत में अभी से गर्मी बढ़ती नजर आ रही है। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पीएम आवास पर मुलाकात की।
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर योगी आदित्यनाथ का दिल्ली दौरा और शीर्ष नेतृत्व से उनकी मुलाकात को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दिल्ली दौरे पर सीएम योगी आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से भी मुलाकात करेंगे।