गंडक नदी का जलस्तर रविवार को तेजी से बढ़ा, वाल्मीकिनगर बराज से 1.77 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया। नेपाल और ऊपरी क्षेत्रों में बाढ़ के कारण जलस्तर में वृद्धि हुई, जिससे नदी किनारे सतर्कता बढ़ाई गई है। वहीं शाम छह बजे तक डिस्चार्ज बढ़कर 1,77,800 लाख क्यूसेक पहुंच गया। यानी दस घंटे में डिस्चार्ज में 53,800 क्यूसेक की वृद्धि हुई।
सुबह बराज के अपस्ट्रीम का जलस्तर 354.40 फीट दर्ज किया गया था, जो शाम छह बजे बढ़कर 356.30 फीट हो गया। इस तरह जलस्तर में 1.90 फीट की वृद्धि हुई।वहीं डाउनस्ट्रीम का जलस्तर भी सुबह के 351.60 फीट से बढ़कर शाम को 353.60 फीट पहुंच गया। इसमें 2 फीट की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
हालांकि, इस दौरान ईएमसी और एमडब्ल्यूसी निल रहा। जलस्तर और डिस्चार्ज में अचानक हुई वृद्धि को देखते हुए नदी किनारे के क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी गई है।बराज से डाउनस्ट्रीम में सुबह और शाम दोनों समय समान मात्रा में पानी छोड़ा गया। शाम छह बजे बराज से 1,77,800 क्यूसेक पानी डाउनस्ट्रीम में प्रवाहित किया गया।