मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने एक कार्यक्रम के दौरान बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में रहने वाले किसी भी व्यक्ति को ‘वंदे मातरम’ गाना होगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रवाद के मामले में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। सीएम शुभेंदु अधिकारी ने जाधवपुर यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराए जाने का जिक्र करते हुए कहा कि हम जाधवपुर के अंदर और बाहर राष्ट्रवाद की स्थापना करेंगे।
सीएम अधिकारी ने जोर देकर कहा कि जाधवपुर यूनिवर्सिटी में राष्ट्रवाद, भारतीय और “सनातन” संस्कृति की झलक दिखनी चाहिए। अपनी भवानीपुर विधानसभा सीट पर ‘अन्नपूर्णा योजना’ के लाभार्थियों की एक सभा को संबोधित करते हुए सीएम शुभेंदु अधिकारी ने जाधवपुर यूनिवर्सिटी कैंपस में मौजूद “राष्ट्र-विरोधी” तत्वों पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा, “पश्चिम बंगाल में रहने के लिए ‘वंदे मातरम’ गाना ही होगा।

शुभेंदु अधिकारी ने “टुकड़े-टुकड़े गैंग” और “जिहादी” तत्वों पर यूनिवर्सिटी में वंदे मातरम गाने और गणतंत्र दिवस व स्वतंत्रता दिवस मनाने का विरोध करने का आरोप लगाया।