भोजपुरी स्टार पवन सिंह की मां प्रतिमा देवी की तबीयत अचानक बिगड़ गईपवन सिंह ने खुद अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अस्पताल में अपनी मां के साथ एक दिल छू लेने वाली तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में उनकी मां अस्पताल के बेड पर लेटी हुईं दिखाई दे रही हैं, जबकि पवन सिंह उन्हें गले लगाए हुए हैं. तस्वीर में उनके चेहरे पर चिंता और मां के प्रति बेपनाह अपनापन साफ झलक रहा है.

पवन सिंह ने इस इमोशनल तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा- “माई हमार दुनिया.” ये कैप्शन उनके मां के प्रति गहरे लगाव और इस मुश्किल वक्त में उनकी भावनाओं को बयां करता है. ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पवन सिंह ने इंस्टाग्राम पर मां के साथ एक भावुक तस्वीर साझा की है, जिसमें उनकी चिंता साफ नजर आ रही है.
भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह से जुड़ी एक परेशान करने वाली खबर सामने आई है. उनकी मां प्रतिमा देवी की तबीयत अचानक से बेहद बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में एडमिट कराया गया. ये खबर सामने आते ही भोजपुरी इंडस्ट्री और पवन सिंह के लाखों फैंस परेशान हो गए हैं और उनकी मां के जल्द स्वस्थ होने की दुआएं कर रहे हैं.
पवन सिंह ने खुद अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अस्पताल में अपनी मां के साथ एक दिल छू लेने वाली तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में उनकी मां अस्पताल के बेड पर लेटी हुईं दिखाई दे रही हैं, जबकि पवन सिंह उन्हें गले लगाए हुए हैं. तस्वीर में उनके चेहरे पर चिंता और मां के प्रति बेपनाह अपनापन साफ झलक रहा है.