महाराष्ट्र में फिर कांपी धरती,हिंगोली जिले में 2.5 तीव्रता का आया भूकंप, 24 घंटे में तीसरी बार लगे झटके! महाराष्ट्र के हिंगोली में रविवार दोपहर 2.5 तीव्रता का भूकंपीय झटका दर्ज हुआ। 24 घंटे में यह तीसरा झटका है। इससे पहले 3.3 और 4.5 तीव्रता के झटके आए थे। किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। क्षेत्र में छह साल से भूकंपीय गतिविधियां जारी हैं।

तीसरा झटका, रविवार दोपहर 1:31 बजे रिक्टर स्केल पर 2.5 तीव्रता का यहझटका औंढा नागनाथ तहसील के सिद्धेश्वर और दुधाला गांवों के बीच महसूस किया गया।पिछले झटके,पहलाझटका,सुबह 7:46 बजे, तीव्रता 3.3, केंद्र औंढा नागनाथ तहसील के गढ़ाला गांव में जमीन से 7 किमी गहराई में।इसके करीब दो घंटे बाद, तीव्रता 4.5, जिसे कई हिस्सों में महसूस किया गया।नुकसान: गनीमत रही कि इन झटकों से किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। प्रशासन ने लोगों से घबराए बिना सतर्क रहने की अपील की है।