14 ,15 सितंबर को 7 राज्यों में बंद रहेंगे बैंक,आने वाले हफ्ते में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो तारीख जरूर नोट कर लें। 14 और 15 सितंबर 2026 को देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
सितंबर महीने के मध्य में त्योहारों की बहार के कारण देश के कई राज्यों में बैंक लगातार बंद रहने वाले हैं। गणेश चतुर्थी, संवत्सरी और नुआखाई के चलते 14 और 15 सितंबर 2026 को देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
RBI की हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक 14 सितंबर को 7 राज्यों में बैंकों की शाखाएं बंद रहेंगे रहेंगी, जबकि 15 सितंबर को भी 3 राज्यों में बैंकों की छुट्टी होगी।
खास बात यह है कि दो राज्यों में लगातार दो दिन बैंक बंद रहेंगे।गणेश चतुर्थी के अगले दिन यानी 15 सितंबर को भी त्योहारों का सिलसिला जारी रहेगा। गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन के अवसर पर 3 राज्यों के शहरों में शाखाएं बंद रहेंगी!