ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शिवाजी पार्क में प्रदर्शन; नसीरुद्दीन शाह-विशाल ददलानी भी हुए शामिलमुंबई के ऐतिहासिक शिवाजी पार्क में कॉकरोच जनता पार्टी, CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके की अगुवाई में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर एक बड़ा विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गया है। गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित इस आंदोलन में फिल्म जगत की जानी-मानी हस्तियां जैसे नसीरुद्दीन शाह, विशाल ददलानी, शबाना आजमी और विशाल भारद्वाज भी शामिल हुए हैं।
‘जेल भरो आंदोलन’ का ऐलान, मुंबई पुलिस ने शिवाजी पार्क में इस विरोध-प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। पुलिस ने बॉम्बे हाईकोर्ट के पुराने आदेशों, साइलेंस ज़ोन और ट्रैफिक व्यवस्था का हवाला दिया था। इसके बावजूद, CJP प्रमुख अभिजीत दिपके ने पीछे हटने से मना कर दिया और तय समय पर ‘जेल भरो आंदोलन’ की शुरुआत की।
संगीतकार विशाल ददलानी मंच पर नज़र आए और उन्होंने “Go Gyanu Go” (गो ज्ञानू गो) के नारे लगवाए। वहीं, अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने सीधे मैदान में पहुंचकर दिपके को गले लगाया और इस आंदोलन को जारी रखने के लिए उनका धन्यवाद किया।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि चुनाव आयोग की मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की प्रक्रिया में विसंगतियां हैं। CJP ने 2025 की वोटर लिस्ट को फ्रीज करने और भावी चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में पारदर्शिता लाने की मांग रखी है।
इस आंदोलन को युवाओं और छात्रों के अलावा शिवसेना (UBT) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) जैसी क्षेत्रीय पार्टियों का भी समर्थन मिला है।सुरक्षा के कड़े इंतजाम, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शिवाजी पार्क और उसके आसपास के इलाकों में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।