सोने की ईंट, बाइक्स, 6 करोड़ कैश लालबागचा राजा पर इस साल हुई धनवर्षा मुंबई के लालबागचा राजा पंडाल में इस बार भक्तों ने कुल 6 करोड़ 11 लाख 96 हजार हुई धनवर्षा! बप्पा के भक्तों ने गए सोने-चांदी के आभूषण चढ़ाए हैं।
इस सबकी नीलामी में 1 किलो वजन की 24 कैरेट सोने की ईंट सबसे खास आकर्षणों में शामिल रही। एक अज्ञात भक्त की ओर से अर्पित इस सोने की ईंट की कीमत करीब 1 करोड़ 48 लाख रुपये बताई!लालबागचा राजा को मूल्यवान आभूषणों के साथ चढ़ाई 1 किलो सोने की ईंट,गदाएं, सोने की चैन, चांदी के हार भी चढ़ाए , गणेशोत्सव के दौरान लालबागचा राजा को बढ़ा चढ़ाया आया है। बप्पा के भक्तों ने गए सोने-चांदी के आभूषण चढ़ाए हैं। इस सबकी नीलामी में 1 किलो वजन की 24 कैरेट सोने की ईंट सबसे खास आकर्षणों में शामिल रही। एक अज्ञात भक्त की ओर से अर्पित इस सोने की ईंट की कीमत करीब 1 करोड़ 48 लाख रुपये बताई गई।
18 कैरेट सोने से बनी 141 ग्राम वजन की गणेश प्रतिमा अर्पित की है। इस प्रतिमा की कीमत करीब 15 लाख 65 हजार रुपये है। शाम पांचबजे के बाद बप्पा को गणेशोत्सव के दौरान चढ़ाई मूल्यवान वस्तुओं की नीलामी शुरू हुई,जिसमें बड़ी संख्या में गणेशभक्त शामिल हुए। श्रद्धालुओं के लिए नीलामी में सोने के विभिन्न आभूषणों के साथ सोने और चांदी मोदक, चांदी का एकदंत चांदी की कई गदाए, सोने और चांदी के बड़े-बड़े नायाब हार थे। मंगलसूत्र,सोने की चेन, अंगूठी, सुंदर फोटो फ्रेम, जिसकी अनुपम बनावट और सुंदरता हर श्रद्धालु का मन मोह रही थी।
नीलामी से प्राप्त राशि का उपयोग विभिन्न समाजोपयोगी कार्यों में किया जाता है। इसमें सबसे बड़ा हिस्सा जरूरतमंद लोगों के चिकित्सा उपचार में सहायता के लिए खर्च किया जाता है।मुंबईकरों की अटूट आस्था का केंद्र बप्पा के दरबार में देश और विदेश के श्रद्धालुओं से 6 करोड़ 11 लाख रुपये का नकद चढ़ावा प्राप्त हुआ है।