21 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट 85 की स्पीड से चलेगी हवाएं देश में मौसम विभाग ने एक और नया अलर्ट जारी कर दिया है। आईएमडी के अनुसार 18 सितंबर को दिल्ली, यूपी, बिहार सहित 21 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बारिश के दौरान 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक की तेज आंधी चलने का अलर्ट जारी किया है।
देश में मानसून की आक्रामक रफ्तार के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से टेंशन भरा अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कल यानी 18 सितंबर को यूपी, बिहार समेत 21 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, इस दौरान अधिकतम 85 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज आंधी चलने का भी अलर्ट है।
इस आंधी के चलते पूर्वी और उत्तरी राज्यों में फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ में 70 से लेकर 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। जिससे मछुआरों को नदी और समुद्री किनारे से दूर जाने की सलाह दी गई है।

इसके अलावा पूर्वी भारत के कई राज्यों में आकाशीय बिजली और वज्रपात गिरने की चेतावनी है।वहीं, बंगाल की खाड़ी से चलने वाली तूफानी हवा लोगों की परेशानी बढ़ाने वाली है। इसके अलावा कुछ राज्यों में बड़े-बड़े ओले भी गिर सकते हैं।
पूर्वोत्तर असम और आसपास के इलाकों में निचले क्षोभमंडल स्तर पर ऊपरी हवा में एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में निचले क्षोभमंडल स्तरों पर ऊपरी हवा में एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।