दुर्गापूजा पर बंगाल सरकार का बड़ा तोहफा, आधी कीमत पर मिलेगा आटा-चीनी और सूजी!पश्चिम बंगाल सरकार ने दुर्गापूजा से पहले राज्य के दो करोड़ परिवारों के लिए विशेष राशन पैकेज की घोषणा की है। इसके तहत आटा, चीनी और सूजी 50 प्रतिशत सब्सिडी रेट पर उपलब्ध कराई जाएगी।
बंगाल सरकार ने दुर्गापूजा से पहले राज्य के दो करोड़ परिवारों के लिए राशन पैकेज की घोषणा की है।मुख्यमंत्री शुभेंदुअधिकारी ने शनिवार को राज्य सचिवालय नवान्न में संवाददाता सम्मेलन इसकी घोषणा करते हुए कहा कि दुर्गापूजा के सप्ताह में राशन दुकानों केमाध्यम से आटा,चीनी सूजी 50 प्रतिशत सब्सिडी रेट यानी आधी कीमत पर उपलब्ध कराई जाएगी।
इस योजना के तहत एक किलो आटा 19 रुपये और एक किलो चीनी 30 रुपये में मिलेगी। प्रत्येक परिवार को 500 ग्राम सूजी भी उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि इससे करीब दो करोड़ परिवार लाभान्वित होंगे।राज्य सरकार के अनुसार, आटा और चीनी की खरीद के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जबकि सूजी की निविदा प्रक्रिया जारी है।