कोलकाता के दुर्गा पंडाल में भगदड़ जैसे हालात: 25 घायल, अस्पताल पहुंचे सीएम शुभेंदु; बारिश के बीच मचीकोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार शाम भारी बारिश और भीड़ के बीच भगदड़ जैसी स्थिति बनने से 25 लोग घायल हो गए।
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और पुलिस ने पूजा आयोजकों को पूछताछ के लिए तलब किया है। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में सप्तमी की शाम चोरबागान सार्वजनिन दुर्गापूजा के पंडाल में उमड़ी भारी भीड़ से भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई।
इस घटना में कम से कम 15 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें मेडिकल कलेज अस्पताल ले जाया गया है।घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। आशंका है कि घायलों की संख्या बढ़ सकती है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी अस्पताल पहुंचे हैं। पूजा आयोजकों को थाने में तलब किया गया है। प्रतिमा दर्शन बंद कर दिया गया है।
कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिन दुर्गापूजा पंडाल में सप्तमी की शाम भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई, जिसमें 15 लोग घायल हो गए।