गुजरात के गांधीनगर में एक केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर फटने से हुए हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई, जिनमें तीन झारखंड के थे।, गुजरात के गांधीनगर के समीप छत्राल जीआइडीसी के फेज-चार स्थित केमिकल फैक्ट्री में 15 अक्टूबर को बायलर का नोजल फटने से हुए हादसे में चार मजदूरों की माैत हो गई थी। इनमें तीन झारखंड के मजदूर थे।

गांधीनगर हादसे में मरने वाले झारखंड के तीन मजदूरों में दो दुमका जिले के रामगढ़ प्रखंड और एक गोड्डा के थे। रविवार को दो मजदूरों का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव दुमका जिले के सिलठा बी पंचायत के ऊपर ग्रहण पहुंचा इस दर्दनाक घटना ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया। हादसे में दोनों मजदूरों के शव बुरी तरह झुलस गए थे। उन्हें देखकर स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। हादसे में चार मजदूरों की जान चली गई।