गुजरात के कच्छ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 7 मजदूरों की मौत, 20 घायल!गुजरात के पश्चिम कच्छ जिले में खावड़ा के पास स्थित आरई (RE) पार्क के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार बोलेरो कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में 7 मजदूरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, 20 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए !

घटना की सूचना मिलते ही पश्चिम कच्छ पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस और राहत दल ने स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ियों में फंसे और दबे हुए मजदूरों को बाहर निकाला। सभी घायल मजदूरों को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है।
देर रात हुए इस हादसे से पूरे इलाके में मातम छाया हुआ है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए खवाड़ा से भुज ले जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. आरई पार्क इलाके में इस तरह का यह पहला बड़ा हादसा है. पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है.