शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर बड़ा दावा किया है.राज्यसभा सांसद ने कहा कि ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ पर कितना भी मंथन करें, कितना भी चिंतन करें, लेकिन 2029 में ये लोग(NDA) सत्ता में नहीं आएंगे.
शिवसेना यूबीटी के सांसद संजय राउत ने पीएम नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर बड़ा दावा कर दिया . उनके इस दावे से सियासी हलचल बढ़ सकती है. राहुल गांधी बहुत आगे निकल चुके हैं, बहुत आगे. देश के अनडिस्प्यूटेड लीडर बन गए हैं. 2012 में जिस स्थान पर पीएम मोदी थे, उस स्थान पर आज राहुल गांधी हैं.

इसके साथ ही राज्यसभा सांसद ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने ऐसा कुछ नहीं कहा. यहां कानून है, हर स्टेट में कानून है, स्थानीय भाषा आनी चाहिए. यही अखिलेश ने कहा है ना, लेकिन ये कानून सबके लिए होना चाहिए. यहां जो कॉर्पोरेट में काम करेंगे बड़े-बड़े पदों पर, ऑफिस में, वो क्यों नहीं मराठी बोलते? उनको भी मराठी आनी चाहिए, उनके ऊपर भी मराठी की सख्ती होनी चाहिए. हर राज्य में, वहां की लोकल भाषा लोगों को अभिमान से और स्वाभिमान से बोलनी चाहिए.