Close Menu
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • पंजाब
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
    • मुंबई
  • दिल्ली/एनसीआर
  • कारोबार
  • खेल
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • e-Paper
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, October 21, 2026
  • Privacy Policy
  • संपर्क करें
Facebook X (Twitter) Instagram
Hind ki Asha
Subscribe
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • पंजाब
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
    • मुंबई
  • दिल्ली/एनसीआर
  • कारोबार
  • खेल
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • e-Paper
Hind ki Asha
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • दिल्ली/एनसीआर
  • कारोबार
  • खेल
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • e-Paper
Home » टाइगर श्रॉफ नहीं, बल्कि  अभिनेता सलमान खान थे ,शूटर्स का असली निशाना

टाइगर श्रॉफ नहीं, बल्कि  अभिनेता सलमान खान थे ,शूटर्स का असली निशाना

Hindi kiBy Hindi kiOctober 21, 2026
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest Email Telegram

टाइगर श्रॉफ नहीं, बल्कि  अभिनेता सलमान खान थे ,शूटर्स का असली निशाना।जांच में सामने आया है कि टाइगर श्रॉफ नहीं, बल्कि बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान शूटर्स का असली निशाना थे। कड़ी सुरक्षा के कारण सलमान खान तक पहुंचना मुश्किल लगने पर हमलावरों ने टाइगर श्रॉफ को आसान टारगेट के रूप में चुना था।

शूटर पहले सलमान खान के बांद्रा स्थित घर की रेकी कर चुके थे, लेकिन वहां कड़ी सुरक्षा देखकर उन्होंने प्लान बदल दिया।हमलावरों ने टाइगर श्रॉफ के फुटबॉल खेलने के ठिकाने और सोशल मीडिया रील्स को ट्रैक किया था, क्योंकि उनके पास पुलिस सुरक्षा नहीं थी।

मुंबई पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां इस घटना और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कनेक्शन की गहराई से जांच कर रही हैं।टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग में यूपी की 2 महिलाओं का कनेक्शन, बैग में पिस्टल लेकर ट्रेन से पहुंचीं मुंबई!

अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर मुंबई में हुई फायरिंग की घटना की जांचमें हथियारों की आपूर्ति करने वाले कथित नेटवर्क की कड़ियां उत्तर प्रदेश तक पहुंची हैं।दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की एनडीआर टीम ने इस मामले में सीतापुर और आजमगढ़ की रहने वाली दो युवतियों समेत चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, हरियाणा के सोनीपत निवासी कुनाल ने अमृतसर से पिस्टल और 20 कारतूस जुटाए थे। इसके बाद सीतापुर निवासी राधा और आजमगढ़ निवासी बबीता के जरिये हथियार मुंबई पहुंचाया गया।
इस पूरी गतिविधि के दौरान कुनाल एन्क्रिप्टेड एप के माध्यम से अनिल पंडित के संपर्क में था और उसके निर्देशों पर काम कर रहा था। मुंबई में 18 अक्टूबर की शाम करीब सात बजे टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग हुई थी।

इसके बाद कथित तौर पर शूटरों के मुंबई में फंसने की सूचना मिलने पर कुनाल से उनके निकलने की व्यवस्था करने को कहा गया था।
गिरफ्तार आरोपितों में सोनीपत निवासी कुनाल (21) और सुमित (19) के अलावा सीतापुर के मिश्रिख थाना क्षेत्र के नहवइया निवासी राधा (23) और आजमगढ़ के कोठियार निवासी बबीता (23) शामिल हैं। पुलिस ने चारों को 20 अक्टूबर को गिरफ्तार किया।

अदालत से अनुमति मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने चारों को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उन्हें तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले जाने की अनुमति भी मिल गई।पुलिस के मुताबिक, कुनाल हाल ही में जेल से जमानत पर बाहर आया था। हरसाना गांव के एक परिचित के जरिये उसकी पहचान अनिल पंडित से हुई थी।

अमृतसर से खरीदी थी पिस्टल, जांच एजेंसी का आरोप है कि अनिल के निर्देश पर कुनाल अमृतसर से एक पिस्टल और 20 कारतूस लेकर आया। करीब दो महीने पहले उसकी मुलाकात राधा से हुई थी। कुनाल ने राधा को अपनी गतिविधियों के बारे में बताया और उससे संबंध विकसित करने के बाद उसे हथियार लेकर मुंबई जाने के लिए तैयार किया।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest Email Telegram
Hindi ki
  • Website

Related Posts

टाइगर श्रॉफ पर हमले के लिए ट्रेन से लाए गए थे हथियार

October 21, 2026

टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू में फायरिंग, कई लोग घायल

October 18, 2026

सलमान खान  के साथ अदृश्य शक्ति कौन हैं जो उनके साथ  रहती हैं

October 18, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

मनोरंजन
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • दिल्ली/एनसीआर
  • कारोबार
  • मनोरंजन

Company

  • Contact Info
  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Hind Ki Asha. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.