टाइगर श्रॉफ नहीं, बल्कि अभिनेता सलमान खान थे ,शूटर्स का असली निशाना।जांच में सामने आया है कि टाइगर श्रॉफ नहीं, बल्कि बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान शूटर्स का असली निशाना थे। कड़ी सुरक्षा के कारण सलमान खान तक पहुंचना मुश्किल लगने पर हमलावरों ने टाइगर श्रॉफ को आसान टारगेट के रूप में चुना था।

शूटर पहले सलमान खान के बांद्रा स्थित घर की रेकी कर चुके थे, लेकिन वहां कड़ी सुरक्षा देखकर उन्होंने प्लान बदल दिया।हमलावरों ने टाइगर श्रॉफ के फुटबॉल खेलने के ठिकाने और सोशल मीडिया रील्स को ट्रैक किया था, क्योंकि उनके पास पुलिस सुरक्षा नहीं थी।
मुंबई पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां इस घटना और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कनेक्शन की गहराई से जांच कर रही हैं।टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग में यूपी की 2 महिलाओं का कनेक्शन, बैग में पिस्टल लेकर ट्रेन से पहुंचीं मुंबई!
अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर मुंबई में हुई फायरिंग की घटना की जांचमें हथियारों की आपूर्ति करने वाले कथित नेटवर्क की कड़ियां उत्तर प्रदेश तक पहुंची हैं।दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की एनडीआर टीम ने इस मामले में सीतापुर और आजमगढ़ की रहने वाली दो युवतियों समेत चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, हरियाणा के सोनीपत निवासी कुनाल ने अमृतसर से पिस्टल और 20 कारतूस जुटाए थे। इसके बाद सीतापुर निवासी राधा और आजमगढ़ निवासी बबीता के जरिये हथियार मुंबई पहुंचाया गया।
इस पूरी गतिविधि के दौरान कुनाल एन्क्रिप्टेड एप के माध्यम से अनिल पंडित के संपर्क में था और उसके निर्देशों पर काम कर रहा था। मुंबई में 18 अक्टूबर की शाम करीब सात बजे टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग हुई थी।
इसके बाद कथित तौर पर शूटरों के मुंबई में फंसने की सूचना मिलने पर कुनाल से उनके निकलने की व्यवस्था करने को कहा गया था।
गिरफ्तार आरोपितों में सोनीपत निवासी कुनाल (21) और सुमित (19) के अलावा सीतापुर के मिश्रिख थाना क्षेत्र के नहवइया निवासी राधा (23) और आजमगढ़ के कोठियार निवासी बबीता (23) शामिल हैं। पुलिस ने चारों को 20 अक्टूबर को गिरफ्तार किया।
अदालत से अनुमति मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने चारों को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उन्हें तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले जाने की अनुमति भी मिल गई।पुलिस के मुताबिक, कुनाल हाल ही में जेल से जमानत पर बाहर आया था। हरसाना गांव के एक परिचित के जरिये उसकी पहचान अनिल पंडित से हुई थी।
अमृतसर से खरीदी थी पिस्टल, जांच एजेंसी का आरोप है कि अनिल के निर्देश पर कुनाल अमृतसर से एक पिस्टल और 20 कारतूस लेकर आया। करीब दो महीने पहले उसकी मुलाकात राधा से हुई थी। कुनाल ने राधा को अपनी गतिविधियों के बारे में बताया और उससे संबंध विकसित करने के बाद उसे हथियार लेकर मुंबई जाने के लिए तैयार किया।