रुद्रपुर में बुधवार को निकाले गए बारावफात जुलूस के दौरान, रामपुर निवासी मौलाना मुजीब ने हजारों की भीड़ के सामने, उत्तराखंड सरकार पर मदरसे बंद कराने का आरोप लगाते हुए भड़काऊ भाषण दिया था। उक्त धमकी भरा बयान वायरल होते ही, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कड़ा रुख अपनाते हुए, दो टूक कहा कि उत्तराखंड कोई पाकिस्तान नहीं है, बल्कि इसकी पहचान देवभूमि के रूप में रही है और आगे भी रहेगी।
रुद्रपुर में बारावफात जुलूस के दौरान भड़काऊ भाषण देने के आरोप में मौलाना मुजीब को गिरफ्तार कर लिया गया है। सीएम धामी ने इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है और ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ।

रुद्रपुर में धार्मिक जुलूस के दौरान एक मौलाना को हजारों लोगों की धार्मिक भीड़ के सामने सरकार को धमकाना भारी पड़ गया। मौलाना का धमकी भरा बयान वायरल होते ही, सीएम धामी ने कड़ा रुख अपनाया। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपित मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है।