हिमाचल को केंद्र की बड़ी सौगात, पठानकोट-भरमौर NH पर बनेंगी 6 सुरंगें और पांगी के लिए 5 टनल,12 महीने रहेगी कनेक्टिविटीभरमौर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रामलीला मैदान लिल्ह में आयोजित जनसभा में भाजपा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ हुंकार भरी। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने प्रदेश सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए चंबा के लिए केंद्र सरकार की ओर से स्वीकृत बड़ी विकास योजनाओं का ब्योरा रखा। सांसद हर्ष महाजन ने कहा कि प्रदेश में चल रही तमाम बड़ी विकास योजनाएं केंद्र की मोदी सरकार की देन हैं, जबकि राज्य सरकार केवल केंद्र…
Author: Hindi ki
त्योहारों से पहले FSSAI सख्त, खोया, पनीर और मांस-मछली की सप्लाई के लिए जारी की एडवाइजरीFSSAI ने त्योहारों के दौरान खोया, पनीर, मांस और मछली जैसे जल्दी खराब होने वाले खाद्य पदार्थों के भंडारण और परिवहन के लिए एडवाइजरी जारी की है। खोया, पनीर, मांस और मछली जैसे जल्दी खराब होने वाले खाद्य पदार्थों के भंडारण और एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने में लापरवाही अब नहीं चलेगी।त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग के बीच भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने खाद्य कारोबार संचालकों को जल्दी खराब होने वाले खाद्य पदार्थों के भंडारण और परिवहन को लेकर…
नई दिल्ली में साहित्यिक और आध्यात्मिक उत्साह के साथ ‘मुसलेमा-ए-फातिमीया’ हुआ संपन्न! देश भर के प्रमुख कवियों ने हिस्सा लिया, ‘सलाम’ पर आधारित एक विशेष पुस्तक का विमोचन भी किया गया। कल शाम राष्ट्रीय राजधानी के प्रतिष्ठित ‘इंडिया इस्लामिक कल्चर सेंटर’ में ‘बज़्म-ए-अनवर-ए-सुखन मवाना, मेरठ’ के तत्वावधान में एक भव्य और पूरी तरह से भक्तिपूर्ण साहित्यिक आयोजन—’मुसलेमा-ए-फातिमीया’ (मुशायरा)—सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने ‘मुसलेमा’ के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। शाम का मुख्य आकर्षण ‘मुसलेमा-ए-फातिमीया: सलाम और कलाम’ नामक पुस्तक का आधिकारिक विमोचन किया गया । ‘बज़्म-ए-अनवर-ए-सुखन’ का उद्देश्य ‘सलाम’ (उर्दू शायरी की एक महत्वपूर्ण…
टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू में फायरिंग, कई लोग घायल ,मुंबई के जुहू स्थित पुष्पा पार्क में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी की घटना सामने आई है. ख़बरों के अनुसार , 3 अज्ञात लोग बाइक पर सवार होकर आए और गोलीबारी की. गोलीबारी के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले की जांच कर रही है.मुंबई के जुहू इलाके में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी की खबर सामने आई है। एक अज्ञात व्यक्ति ने टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की, जिसमें अभिनेता समेत एक अन्य व्यक्ति…
पाकिस्तान में 200 साल पुराने रामलीला मंदिर को व्यावसायिक प्लाजा बनाने की कोशिश के बाद सील कर दिया गया है। पाकिस्तान में हिंदू समुदाय के सदस्यों और नागरिक समाज के कार्यकर्ताओं के विरोध के बाद करीब 200 साल पुराने हिंदू मंदिर को सील कर दिया गया।ऐतिहासिक रामलीला मंदिर को व्यावसायिक प्लाजा बनाने के लिए गिराने की कोशिश की गई थी। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान जिले में स्थित रामलीला मंदिर को स्थानीय प्रशासन ने शनिवार को अपने कब्जे में लिया और इसके बाद इवेक्यू ट्रस्ट प्रापर्टी बोर्ड (ईटीपीबी) ने उसे सील…
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की सुरक्षा में पुलिस बल और अधिकारी मुस्तैद रहे, लेकिन नवरात्र में माता के दर्शनों के लिए सड़कों पर उमड़ रहे हजारों श्रद्धालुओं की सुरक्षा को नज़रअंदाज़ की गई । शहर के प्रमुख चौराहों पर यातायात संभालने वाले पुलिसकर्मियों की गैरमौजूदगी, सड़कों पर वाहन चालकों की मनमानी और गरबा स्थलों पर असामाजिक तत्वों की गतिविधियों ने पुलिस व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। हालात ऐसे रहे कि माता के दर्शन करने निकली महिलाओं, बच्चों और परिवारों को सुरक्षित रास्ता देने के लिए भी जिम्मेदार पुलिस अमला नजर नहीं आया। सवाल यह है कि क्या वीआईपी सुरक्षा…
मणिपुर के कामजोंग जिले में कुकी समुदाय के 15 घरों में आग लगा दी गई, जिससे बड़ी संख्या में नागरिक विस्थापित हुए। वहीं गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं।मणिपुर के कामजोंग जिले के एक पहाड़ी गांव में कुकी समुदाय के कम से कम 15 घरों में आग लगा दी गई। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि इसके चलते बड़ी संख्या में नागरिकों को घर छोड़कर जंगलों और पास के सेना शिविर में शरण लेनी पड़ी। उन्होंने बताया कि संदिग्ध उग्रवादियों ने शनिवार देर रात चस्साद गांव पर हमला किया और घरों में…
बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होगा, जिसमें 5.32 लाख से अधिक मतदाता 150 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।विधान परिषद में शिक्षक और स्नातक कोटे की आठ सीटों पर 23 अक्टूबर को मतदान होना है। इसके लिए निर्वाचन आयोग तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है। कुल 933 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 532847 मतदाता अपना वोट गिराएंगे। इनमें 386199 पुरुष और 146611 महिला हैं।स्नातक श्रेणी की सीटों के लिए कुल 492594 और शिक्षक श्रेणी की सीटों के लिए 40253 मतदाता हैं। इनमें 37 मंगलामुखी (थर्ड जेंडर) मतदाता हैं।शिक्षक कोटे की चार…
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने शनिवार को कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला । पटना में दिल्ली रवाना होने से पहले पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस 2029 तो छोड़िए, 2034 में भी सत्ता में नहीं आएगी। उन्होंने कांग्रेस पर देश में अस्थिरता और अराजकता फैलाने की कोशिश करने का आरोप लगाया। चिराग पासवान ने कहा कि कांग्रेस चुनाव जीतने के बजाय राजनीतिक फायदे के लिए लोकतंत्र की बात कर रही है। उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर साफ किया कि उनकी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी चुनाव जरूर लड़ेगी, चाहे वह गठबंधन में रहे या…
गुजरात के गांधीनगर में एक केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर फटने से हुए हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई, जिनमें तीन झारखंड के थे।, गुजरात के गांधीनगर के समीप छत्राल जीआइडीसी के फेज-चार स्थित केमिकल फैक्ट्री में 15 अक्टूबर को बायलर का नोजल फटने से हुए हादसे में चार मजदूरों की माैत हो गई थी। इनमें तीन झारखंड के मजदूर थे। गांधीनगर हादसे में मरने वाले झारखंड के तीन मजदूरों में दो दुमका जिले के रामगढ़ प्रखंड और एक गोड्डा के थे। रविवार को दो मजदूरों का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव दुमका जिले के सिलठा बी पंचायत के…