बुधवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने मुंबई में दो फूड एस्टेब्लिशमेंट के लाइसेंस सस्पेंड कर दिए हैं। वहीं, फूड सेफ्टी, साफ-सफाई और स्वास्थ्य मानकों के कथित उल्लंघन के मामले में दो अन्य एस्टेब्लिशमेंट के खिलाफ भी कार्रवाई का प्रस्ताव रखा गया है।
महाराष्ट्र एफडीए ने मुंबई में फूड सेफ्टी और स्वच्छता मानकों के कथित उल्लंघन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए रॉयल पाल्म्स स्थित ईटक्लब ब्रांड्स प्राइवेट लिमिटेड और जरी मारी, कुर्ला वेस्ट स्थित रानी डाइट्स कंसल्टेंट एंड सर्विस प्रोवाइडर्स के फूड लाइसेंस तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिए हैं।

वहीं, चेंबूर की गुडलक बेकरी एंड स्टोर्स और अशफाक बेकरी के खिलाफ भी लाइसेंस सस्पेंशन की कार्रवाई प्रस्तावित की गई है। निरीक्षण में स्टोरेज, साफ-सफाई, कीट नियंत्रण, व्यक्तिगत स्वच्छता, तापमान नियंत्रण, मेडिकल रिकॉर्ड और फूड सेफ्टी ऑडिट समेत कई स्तरों पर कथित कमियां सामने आईं। निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामिया।
निरीक्षण के दौरान इन एस्टेब्लिशमेंट में कई तरह की कमियां पाई गईं। इनमें खाद्य पदार्थों के लिए पर्याप्त स्टोरेज व्यवस्था का अभाव, कर्मचारियों की खराब व्यक्तिगत स्वच्छता, कीट नियंत्रण के अपर्याप्त इंतजाम, खाद्य पदार्थों को गलत तरीके से स्टोर करना और फूड सेफ्टी से जुड़े रिकॉर्ड में कमियां शामिल हैं।