भोपाल के हमीदिया अस्पताल के इंटर्न डॉक्टर्स स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। वे मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने निकले हैं। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया । इस दौरान पुलिस और इंटर्न डॉक्टर्स के बीच झड़प भी हो गई।
वाटर कैनन की चपेट में आने से एक छात्र घायल हुआ है। पुलिस ने डॉक्टरों को CM हाउस से महज 200 मीटर पहले रोक दिया है। प्रदर्शनकारी स्टूडेंट्स का आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ मारपीट की और लाठीचार्ज किया। भोपाल में कमला पार्क से शाहजहानाबाद तक कई इलाकों में जाम की स्थिति है। लोग हो रहे हैं परेशान।
इंटर्न डॉक्टर्स के अनुसार फिलहाल ₹14,337 प्रतिमाह स्टाइपेंड मिल रहा है। वे इसे बढ़ाकर कम से कम ₹30 हजार प्रतिमाह करने की मांग कर रहे हैं। सरकार ने मौखिक आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक नहीं बढ़ाया गया।