उज्जैन में शाही मस्जिद विवाद में दोबारा पथराव, लाठीचार्ज,सुबह पथराव-आंसू गैस में महिला पुलिस अफसर घायल,10 पर FIR, 5 गिरफ्तार!!उज्जैन में शाही मस्जिद तोड़े जाने का विवाद लगातार बढ़ रहा है। यहां एक बार फिर पुलिस पर पथराव हुआ है। जवाब में लाठीचार्ज और आंसू गैस छोड़ी गई है। यहां सुबह भी पथराव हुआ था, इसके बाद आंसू गैस छोड़ी गई थी। इसमें एक महिला थाना प्रभारी घायल हो गई।

पुलिस ने इस मामले में 10 लोगों पर FIR की है। इनमें 5 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। इन पर माहौल बिगाड़ने का आरोप है। हालांकि अभी इनकी गिरफ्तारी की जानकारी नहीं मिली है। बाहर से आए 5 लोग गिरफ्तार हुए हैं।
इस बीच खबर मिली थी कि मुस्लिम समाज ने खुद ही मस्जिद तोड़नी शुरू कर दी। मस्जिद का करीब 9 फीट लंबा और 4 फीट चौड़ा हिस्सा तोड़ा जाना है। हाईकोर्ट की इंदौर बेंच में सोमवार को ही इस पर सुनवाई है।
उज्जैन में शाही मस्जिद तोड़े जाने का विवाद लगातार बढ़ रहा है। यहां एक बार फिर पुलिस पर पथराव हुआ है। जवाब में लाठीचार्ज और आंसू गैस छोड़ी गई है। यहां सुबह भी पथराव हुआ था, इसके बाद आंसू गैस छोड़ी गई थी। इसमें एक महिला थाना प्रभारी घायल हो गई।