10 मजदूरों के फंसे होने की आशंका; डिप्टी सीएम घटनास्थल पर पहुंचे !गुजरात की राजधानी गांधीनगर में कुडासन इलाके में एक निर्माण स्थल पर बड़ी दुर्घटना हो गई। निर्माणाधीन स्थल पर विशाल क्रेन अचानक गिर पड़ी, जिससे कई मजदूर मलबे के नीचे फंस गए।
यह हादसा बॉस्की द एम्पायर नामक निर्माणाधीन इमारत से हुआ है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई टीम में मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है।
गांधीनगर अहमदाबाद के बीच स्थित कूड़ासन इलाके की रिलायंस चौकड़ी के पास बन रही बॉस्की द एम्पायर इमारत का निर्माण कार्य चल रहा था इसी बीच पूरा एक स्लैब लोहे के सरिया व क्रेन के साथ नीचे आ गिरा !छत पर इसके नीचे काम कर रहे हैं दो दर्जन से अधिक श्रमिक इसके मलबे में दब गए।