टिशू पेपर पर बम धमाके की धमकी मिली, सऊदी अरब से दिल्ली जा रही थी फ्लाइट मे बम की धमकी मिलने के बाद एअर इंडिया की एक फ्लाइट की अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। सऊदी अरब के दम्माम से नई दिल्ली जा रही इस फ्लाइट को एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने बम की धमकी मिलने के बाद अहमदाबाद की ओर मोड़ दिया था।
दम्माम (सउदी अरब) से नई दिल्ली जा रही , एअर इंडिया की एक Air India Flight From Dammam To New Delhi Makes फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।विमान में बम होने की धमकी एक टिश्यू पेपर पर लिखी मिली थी। लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया।