AISA-RYA का आज राजभवन मार्च, गांधी मैदान में जुटने लगे प्रदर्शनकारी !AISA और RYA के राजभवन मार्च को लेकर पटना पुलिस और जिला प्रशासन ने चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात किया है।
गांधी मैदान पर तैनाती: प्रदर्शनकारियों को सुबह 11 बजे गांधी मैदान के गेट नंबर-10 के पास जुटना था। इसके विरोध और सुरक्षा के मद्देनजर गांधी मैदान के चारों तरफ और विभिन्न गेटों पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
रामगुलाम चौक और जेपी गोलंबर के पास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है और जेपी गोलंबर पर मजबूत बैरिकेडिंग की गई है ताकि मार्च को आगे बढ़ने से रोका जा सके।जिला प्रशासन ने प्रदर्शनकारी संगठनों को कानून-व्यवस्था और यातायात सुचारू रखने के लिए गर्दनीबाग के निर्धारित धरना स्थल पर ही अपनी मांगें रखने की हिदायत दी है।
मुद्दे: यह प्रदर्शन मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया और मुख्य निर्वाचन आयुक्त को हटाने की मांग को लेकर किया जा रहा है।पटना जिला प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि धरना-प्रदर्शन के लिए केवल गर्दनीबाग में करने की इजाजत मिलेगी। लेकिन, इसके बाजवूद वामदल के छात्र संगठन ने आज पटना में बड़े आंदोलन की घोषणा की है। गांधी मैदान में प्रदर्शनकारी जुटने लगे हैं। पटना पुलिस भी चप्पे-चप्पे पर तैनात है। आइये जानते हैं पूरा मामला.