रायबरेली मिशन 2027 के लिए पीडीए रथ पर सवार हुए अखिलेश, हजारों कार्यकर्ताओं ने किया स्वाग। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव रायबरेली में हैं। जहां पर उन्होंने रथ पर सवार होकर यूपी चुनाव का बिगुल फूंक दिया है। इस मौके पर बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता सड़कों पर नजर आए । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बछरावां में हजारों कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
अखिलेश यादव चूरूवा हनुमान मंदिर पहुंचे जबकि जबकि भारी भीड़ होने के चलते वह मंदिर के अंदर तक नहीं जा सके। मंदिर के बाहर से ही माथा टेक कर हनुमान जी का आशीर्वाद लिया। इस भारी भीड़ के पीछे-पीछे उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री करीब दो घंटे तक जाम में फंसे रहे।सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने रायबरेली दौरे पर जनपद के सिंह द्वार पर स्थित प्रसिद्ध पिपलेश्वर चुरुवा हनुमान मंदिर में उतारकर वहां पर माथा टेका।
उन्होंने हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन स्वीकार किया। उनके काफिले में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और वाहनों के चलते लगभग 8 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। काफिले में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता तथा चार पहिया वाहन उनके साथ चल रहे हैं। बछरावां से उनका काफिला रायबरेली की ओर रवाना हुआ ।