एशियाड , पोल वॉल्ट में पहली बार मिला पदक, बरानिका ने दिलाया ऐतिहासिक कांस्य, एशियन गेम्स के छठे दिन यानी शुक्रवार को पदक मुकाबलों का रोमांच बढ़ने वाला है। भारत के लिए पदक तालिका में बढ़त बनाने के कई मौके हैं। भारत ने टेबल टेनिस और स्क्वैश में एक-एक पदक पक्का कर लिया है। वहीं, शूटिंग में एक स्वर्ण और एक रजत समेत दो पदक आ चुके हैं।
भारत की पोल वॉल्टर बरानिका इलांगोवन ने एशियन गेम्स 2026 में इतिहास रच दिया है। उन्होंने महिला पोल वॉल्ट (Women’s Pole Vault) स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक कांस्य पदक (Bronze Medal) अपने नाम किया है। एशियन गेम्स के इतिहास में भारत को पोल वॉल्ट इवेंट में मिलने वाला यह अब तक का पहला पदक है, चाहे बात पुरुष वर्ग की हो या महिला वर्ग की।
29 वर्षीय बरानिका इलांगोवन ने 4.15 मीटर की ऊंचाई को सफलतापूर्वक पार कर पोडियम पर अपनी जगह पक्की की।संयुक्त रूप से मिला मेडल: उन्होंने 4.15 मीटर की सफल छलांग लगाने के बाद 4.25 मीटर को पार करने की कोशिश की,लेकिन उसमें असफल रहीं। इसके बाद कजाकिस्तान की पोलिना इवानोवा के साथ उन्होंने संयुक्त रूप से कांस्य पदक साझा किया।
तमिलनाडु की रहने वाली बरानिका के लिए यह साल बेहद शानदार रहा है। उन्होंने इसी साल भुवनेश्वर में घरेलू प्रतियोगिताओं के दौरान पहले 4.22 मीटर और फिर 4.23 मीटर की छलांग लगाकर नेशनल रिकॉर्ड अपने नाम किया था।जापान आइची-नागोया में चल रहे इन खेलों में बरानिका के इस ऐतिहासिक पदक और एथलेटिक्स में गुलवीर सिंह के 10,000 मीटर में रजत पदक के साथ भारत की कुल पदक तालिका में लगातार इजाफा हो रहा है।