नई दिल्ली, 17 सितंबर २०२६,माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर अयोध्या की रामलीला द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद एवं युवा वर्ग को सहयोग प्रदान करना सेवा, सामाजिक जिम्मेदारी और युवा सशक्तिकरण का संदेश देना।
कार्यक्रम का आयोजन मावलंकर हॉल, कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया, रफी मार्ग, नई दिल्ली में किया गया। इस अवसर पर दिल्ली सरकार के माननीय कैबिनेट मंत्री श्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।इस अवसर पर श्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा जी ने कहा, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर अयोध्या की रामलीला द्वारा सेवा कार्य के माध्यम से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना अत्यंत सराहनीय है। ऐसे सेवा कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देने के साथ-साथ युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।”
वहीं अयोध्या की रामलीला के महासचिव श्री शुभम मलिक ने कहा,“माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस को सेवा और समाज के प्रति समर्पण के रूप में मनाना हमारे लिए गर्व का विषय है। माननीय कैबिनेट मंत्री श्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा जी के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से अयोध्या की रामलीला निरंतर सामाजिक सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रयास है कि सेवा का यह संकल्प समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और युवा शक्ति को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य हो।”
उन्होंने कहा कि अयोध्या की रामलीला केवल सांस्कृतिक आयोजनों तक सीमित न रहकर सामाजिक सरोकारों और सेवा कार्यों में भी अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है।इस अवसर पर श्री सुभाष मलिक,श्री शुभम मलिक,श्री जतिन मलिक,श्री पवन वत्स,श्री इंद्रजीत,श्री भूपेंद्र सिंह ने PM को जन्मदिन का बधाई सन्देश भी दिया।