कंगना रनौत और बाबा रामदेव के बीच जुबानी जंग जारी है. बाबा रामदेव ने कहा कि वो विवादों को और बढ़ाना नहीं देना चाहते हैं. पूरा देश जानता है कि स्वामी रामदेव क्या हैं.कंगना रनौत और बाबा रामदेव के बीच इन दिनों काफी विवाद चल रहा है. दोनों ही एक-दूसरे पर निशाना साधने से पीछे नहीं रह रहे हैं. लेकिन हाल ही में बाबा रामदेव ने कंगना के बयान पर पलटवार किया और विवाद को खत्म करने की ओर इशारा किया.
बाबा रामदेव ने पत्रकारों के सवाल पर जवाब दिया और कहा, ‘मैं विवाद को बढ़ावा देना नहीं चाहता. स्वामी रामदेव क्या हैं, ये पूरा देश जानता है. इसके साथ ही बाबा रामदेव ने उन्हें ओछो तक बता दिया है. उन्होंने आगे कहा, ‘मैं ओछो के बारे में टिप्पणी नहीं करना चाहता.

एक कार्यक्रम के दौरान बाबा रामदेव से कंगना रनौत की उस टिप्पणी के बारे में सवाल किया गया था, जिसमें उन्होंने जेन जी को गटर जेनरेशन कहा था. इस पर बाबा रामदेव ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था, ‘उनका बचपन कैसा रहा, जवानी कैसी रही, पहले के कारनामे कैसे रहे. मैं ऐसे लोगों के बारे में बात नहीं करना चाहता हूं.
बाबा रामदेव ने आगे कंगना के बयान की आलोचना की थी और कहा था कि ऐसे किसी को भी गटर बोलना, ये बिगड़े हुए दिमाग की निशानी है. इसे उन्होंने गलत बताया था.