नेपाल के रसुवा में बाढ़ से तबाही के बाद बिहार में गंडक बैराज के 36 गेट खोल दिए गए हैं। बाढ़ के चलते बैराज में अचानक पानी बढ़ गया। बैराज के गेट खोलने के बाद गंडक नदी के जल स्तर में भी अचानक से बढ़ गया हैं ।
तिब्बत और नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश व भूस्खलन/फ्लैश फ्लड के चलते गंडक नदी में भारी मात्रा में पानी का डिस्चार्ज हुआ है।वाल्मीकिनगर गंडक बैराज के सभी 36 गेट पूरी तरह खोल दिए गए हैं ताकि पानी की आवाजाही को नियंत्रित किया जा सके।

प्रभावित व अलर्ट क्षेत्र पश्चिमी चंपारण (बगहा-बेतिया), पूर्वी चंपारण गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, सारण, वैशाली समेत गंडक बेसिन के अन्य निचले और तटीय इलाके।NDRF और एसडीआरएफ SDRF की टीमों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं तथा तटबंधों की 24 घंटे निगरानी की जा रही ह।
तिब्बत और नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश व भूस्खलन/फ्लैश फ्लड के चलते गंडक नदी में भारी मात्रा में पानी छोड़ा गया ।वाल्मीकिनगर गंडक बैराज के सभी 36 गेट पूरी तरह खोल दिए गए हैं ताकि पानी की आवाजाही को नियंत्रित किया जा सके।