बेटे का इंतजार करते-करते चिन्मय दास की मां ने तोड़ा दम, पर नहीं मिला पैरोल ! बांग्लादेश में हिंदू नेता चिन्मय की 71 वर्षीय मां संध्या रानी धर का कैंसर से निधन हो गया. जिंदगी के आखिरी पलों में उनकी बस एक इच्छा थी, जेल में बंद अपने बेटे को देखना. परिवार ने प्रशासन से सशर्त पैरोल की गुहार लगाई !
लेकिन सख्त नियमों का हवाला देकर अर्जी खारिज कर दी गई. मां अपने बेटे का चेहरा देखे बिना ही दुनिया से विदा हो गईं.
बांग्लादेश से बेहद भावुक और गुस्सा दिलाने वाली खबर आई है, जिसे सुनकर किसी का भी दिल टूट जाए.!
हिंदू अधिकार नेता चिन्मय कृष्ण दास की 71 वर्षीय मां संध्या रानी धर का गुरुवार सुबह चटगांव के श्री श्री पुंडरीक धाम आश्रम में निधन हो गया. कैंसर से जंग लड़ रहीं मां की बस एक आखिरी इच्छा थी, अपने जेल में बंद बेटे को एक बार देखना.
लेकिन अमानवीयता की हद देखिए, जेल प्रशासन की बेरुखी और नियमों के सख्त रवैये के चलते वह अपने बेटे का चेहरा देखे बिना ही इस दुनिया से अलविदा कह गईं.